IMG-20260124-WA0020
अपराध

साधु के वश में गांजा तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

पुसौर में साधु वेशधारी तस्करों की पोल खुली, चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

पुसौर पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ ।  पुसौर पुलिस ने कल 8 अप्रैल की दोपहर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा। साधु वेशधारी इन दोनों आरोपियों से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना ग्राम पुसौर के तीन तराई तालाब के पास की है, जहां मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 85 बीडब्ल्यू 6661 खड़ी कर दो व्यक्ति साधु का भेष धर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर को मुखबीर से सूचना मिली जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की । पुसौर पुलिस की एक टीम सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास से थैले में भरा हुआ कुल चार किलो गांजा मिला, जिसे लेकर वे कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाए। गिरफ्तार आरोपियों में पहला — बालाजी थनापति, पिता शंकर थनापति, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनारीबेनी थाना सुबलिया, जिला सोनपुर (ओडिशा) और दूसरा — सुदर्शन दास, पिता भगवान दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी बशीवट थाना वृंदावन, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना पुसौर ने अपराध दर्ज करते हुए 4 किलो अवैध गांजा 40,000 और अपराध में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल (कीमत 1,50,000) कुल संपत्ति 1,90,000 की जप्त कर अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी