IMG-20260124-WA0020
अपराध

एनटीपीसी में नौकरी के नाम ठगी, पिता गिरफ्तार पुत्र फरार

ग्राम पंचायत महलोई थाना पुसौर निवासी पिता पुत्र ने दिया था ठगी को अंजाम

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में ठगी की कुल राशि 3.5 लाख बताई गई है जिसमें आरोपी ने पीड़ित युवक से एनटीपीसी लारा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठी थी। थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को शिकायतकर्ता झलमला निवासी कर्मवीर सिंह द्वारा की गई शिकायत जांच के लिए प्राप्त हुई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम महलोई थाना पुसौर निवासी सुदामा प्रधान और उसके पिता ने एनटीपीसी लारा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2.75 लाख ऑनलाइन और 75 हजार नकद वसूले हैं। शिकायत पर की गई जांच में जूटमिल पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए, जिसमें सुदामा प्रधान और उसके पिता भरत प्रधान द्वारा संगठित रूप से कुल 3.5 लाख की ठगी की पुष्टि हुई। जांच पूरी होने पर कल थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपी भरत प्रधान को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसका बेटा सुदामा फरार है। पुलिस पूछताछ में भरत प्रधान ने कबूल किया कि दो साल पहले उसने अपने बेटे सुदामा के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक पीड़ित कर्मवीर सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर राशि वसूली थी जिसे उन्होंने जमीन और मकान में खर्च कर दिया। आरोपी भरत प्रधान, 55 वर्ष, पिता स्व. उदेराम प्रधान, निवासी महलोई थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी सुदामा प्रधान की तलाश में जूटमिल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी