IMG-20260124-WA0020
अपराध

चोर ने चुराए थे 80 हजार के गहने,पुलिस ने बरामद किया 2500 रूपये

सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले इंटरस्टेट गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार की तलाश जारी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुसौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सोना-चांदी चमकाने के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथी के साथ पीतल और जेवर साफ करने के बहाने घरों में सोना चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाते थे। घटना में पुसौर थाना क्षेत्र के एक महिला से 80,000 रुपये के गहने ठग लिए थे।
पुलिस नें बताया कि घटना 20 मई की सुबह की है। आरोपियों ने ग्राम लोहरसिंह निवासी धनकुमारी पटेल के साथ ठगी की थी। महिला घर में अकेली थी तभी दो अज्ञात युवक मोटर साइकिल से आए और खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीतल व सोने-चांदी के बर्तन-जेवर चमकाने की बात कही। उन्होंने पीतल के बर्तन धोकर दिखाए और फिर बातों में उलझाकर महिला से सोने का एक जोड़ा झुमका और मंगलसूत्र (कुल 80,000 रूपये) सफाई के लिए ले लिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने महिला को पाउडर की पोटली थमाते हुए कहा कि उसमें गहने हैैं। जिसे 10 मिनट बाद खोलना। जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें सिर्फ पाउडर थे गहने गायब थे। ठगी का अहसास होते ही महिला ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुसौर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हुए जांच के बाद पुलिस को एक संदेही की पहचान करने में सफलता मिली जो खरसिया में रहता था। आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ मिथुन 31 वर्ष निवासी ठाकुरदिया, खरसिया मूल निवास कलम चौक घनश्यामपुर थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भागलपुर, बिहार के अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि ठगी के बाद मिले गहनों को बेचकर उसने रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जबकि उसके फरार साथी की तलाश अब तक जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी