IMG-20260124-WA0020
अपराध

पुरानी दुश्मनी के चलते  गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

आर्टिका कार जप्त

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीपाली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की कोशिश करने वाले फरार आरोपी को भी भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई जिसमें पहले ही एक आरोपी को घटना के अगले ही दिन पकड़ लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामला 5 जून का है जब ग्राम सेन्द्रीपाली निवासी गजेन्द्र पटेल ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के चूड़ामणि पटेल और टीकाराम पटेल से उसका पुराना विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। 5 जून को दोपहर के समय गजेन्द्र अपने साथियों अनिल कुर्रे, अजय निषाद और पवन निषाद के साथ ब्रेजा कार (क्रमांक CG 13 AQ 0365) से नहरपाली HP पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, तभी टीकाराम पटेल अपने भाई चूड़ामणि पटेल को साथ लेकर आर्टिका कार (क्रमांक CG 04 OD 7325) से वहां पहुंचा और गजेन्द्र को जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने की कोशिश की। गजेन्द्र ने छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन इस हमले में उसके दाहिने कंधे, हाथ, पसली, कोहनी और बाएं हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। समय रहते बचाव नहीं करता तो उसकी जान जा सकती थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में धारा 110, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाकर पाया कि यह हमला जानलेवा था। जांच के दौरान 6 जून को आरोपी चूड़ामणि पटेल को उसके निवास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मुख्य आरोपी टीकाराम पटैल फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आज 10 जून को टीकाराम पटैल पिता स्व. कन्हैयालाल पटैल उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सेन्द्रीपाली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार (क्रमांक CG 04 OD 7325) भी जब्त कर ली गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की सूचना देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में टीआई भूपदेवपुर सीताराम ध्रुव, एएसआई राजेश मिश्रा एवं हमराह स्टाफ की त्वरित कार्रवाई रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी