कार्यवाई

तीन कंपनियों को नोटिस जारी

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ । कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले में बिना तारपोलिन ढके वाहनों, परमिट शर्तो के उल्लंघन तथा ओवरलोड गाडिय़ों पर भी कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभाग को दिए है। उक्त निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग, खनिज विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तमनार क्षेत्र में लगभग 30 वाहनों की जांच की गई। जिसमें ओवरलोड, बिना फिटनेस, परमिट अवैध पार्किंग पर कार्यवाही करते हुए कुल 07 वाहनों पर 1 लाख 5 हजार 900 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई। पर्यावरण विभाग रायगढ़ द्वारा संबंधित नोडल का नाम वाहन पर नहीं होने, ट्रॉली में 05 से.मी.फ्री बोर्ड स्पेस नहीं होने एवं समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना कच्चे माल/उत्पाद/अपशिष्ट परिवहन करने पर वाहनों से संबंधित मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, गारे पेलमा सेक्टर- III कोल ब्लॉक,ग्राम-बजरमुड़ा, डोलनारा, तहसील-तमनार, मेसर्स सारडा एनर्जी मिनरल्स ग्राम-डोलनारा, बजरमुड़ा, तहसील-तमनार एवं मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेडए गारे IV/8 कोल माईन, तमनार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन