IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

कई साल से किराया नही पटाने वाले जेल परिसर की 4 दुकान सील

और भी है लम्बी फेहरिस्त नही किया है कई बड़े बकायदारों ने किराया जमा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। बड़े बकायादारों पर निगम प्रशासन की राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूर्व में पुराने हटरी के दो दुकानों को सील किया गया था। शुक्रवार को जेल परिसर के डेढ़ लाख से ज्यादा बकाया वाले चार दुकानों को सील किया गया।
कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बड़े बकायादार दुकान किराया जमा नहीं करने वालों पर के खिलाफ संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत पूर्व में पुराने हटरी चौक के दो दुकानों को सील करते हुए दो दुकान संचालकों को किराया जमा करने के लिए समय दिया गया था। इसी तरह आज जेल परिसर के चार दुकानों को सील किया गया है। इसमें दुकान क्रमांक 53 संचालक श्रीकांत दीक्षित बकाया 145424 रुपए, दुकान क्रमांक 57 संचालक श्याम सुंदर शर्मा बकाया 145001 रुपए, दुकान क्रमांक 59 संचालक दुर्गेश निषाद बकाया 141723 रुपए, दुकान क्रमांक 60 संचालक गणेश तिवारी बकाया 212160 रुपए इसमें सौरभ जनरल स्टोर, तिवारी ट्रेडर्स चार दुकानों को सील किया गया। सभी दुकानों के ऊपर पिछले कई वर्षों से किराया बाकी है। पूर्व में नोटिस जारी कर सभी दुकान संचालकों को दुकान किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें कई दुकानदारों ने दुकान किराया जमा कर दिया था । लेकिन अभी भी बहुत से बड़े बकायदारों ने दुकान किराया जमा नहीं किया है। ऐसे दुकानदारों के संस्थानों को सख्ती से सील करने के निर्देश बाजार विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए हैं।

समय पर करें टैक्स एवं किराए का भुगतान
निगम प्रशासन द्वारा शहर के समस्त नागरिक एवं दुकान संचालकों से समय पर सभी प्रकार के टैक्स और दुकान किराया जमा करने की अपील की गई है। वर्तमान में संपत्ति कर जमा करने के लिए 30 अप्रैल 2025 तक का समय बढ़ा दिया गया है। इस तिथि तक जमा करने पर किसी भी प्रकार का सरचार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद जमा करने पर करदाताओं को 6 प्रतिशत सरचार्ज का भुगतान करना होगा, जो उनकी अतिरिक्त आर्थिक क्षति होगी। इस क्षति से बचने के लिए सभी करदाताओं से निगम प्रशासन द्वारा समय पर सभी प्रकार के टैक्स एवं दुकान किराया जमा करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी