IMG-20260124-WA0020
Blog

पुरानी किसान राईस मिल में ऑक्सी जोन के साथ सर्व सुविधा युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

इतवारी बाजार में पहले ऑक्सी जोन के बाद ओपी चौधरी की पहल से बनेगा शहर में दूसरा ऑक्सी जोन

एक के बाद रायगढ़ वासियों को मिल रही विकास की नई नई सौगातें

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। इतवारी बाजार में निर्माणधीन पहले ऑक्सी जोन के बाद पुराने किसान राईस मिल में दूसरे ऑक्सी जोन सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श हेतु विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर 12 करोड़ स्वीकृत किए गए है । ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ वासियों को विकास की नित नई सौगातें मिल रही है।

ऑक्सीजन के साथ सर्वसुविधा युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श हेतु जुट मिल क्षेत्र में 3.50 एकड़ में स्थित पुरानी किसान राईस मिल का चयन किया गया है। विदित हो कि इसके निर्माण के साथ ही जुट मिल क्षेत्र वासियों सहित शहर की 30% आबादी को एक सर्वसुविधा युक्त गार्डन भी मिल सकेगा। निर्माण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पुराने वृक्ष यथावत रहे साथ ही चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। ऑक्सी जोन के साथ साथ वृहद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, वाली वॉल कोर्ट, वाकिंग ट्रैक, जीम बनाया जायेगा साथ ही वाकिंग के लिए आने वाले लोगों के लिए योगा की समुचित व्यवस्था होगी। महिलाओ के लिए पृथक टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।छाया दर वृक्षों के साथ खुशबुदार पौधे लगाए जाएंगे। आराम देह सीटिंग व्यवस्था भी होगी। इस ऑक्सीजन सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शहरी क्षेत्र की 30% आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच