अपराध

मवेशियों की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों पर लगातार चौथी कार्रवाई: क्रूरता से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 19 कृषक मवेशी तस्करों के चंगुल से मुक्त

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 12 मई को लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ते हुए उनके कब्जे से 19 मवेशियों को क्रूरता से ले जाते हुए बरामद किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर चल रही मुहिम के तहत इस महीने लैलूंगा पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ग्राम सारसमाल रोड से मवेशियों को पैदल हांकते हुए क्रूरता पूर्वक उड़ीसा स्थित बूचड़खाना ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ घेराबंदी कर नहर पुल के पास दोनों तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार यादव (50), निवासी सिहारधार गम्हार थाना लैलूंगा और महेत्तर भुईहर (45), निवासी होर्रोगुड़ा थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे 19 नग मवेशियों को बेचने के उद्देश्य से उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। जब्त मवेशियों की कीमत करीब 1,90,000 है। आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10, 11, 12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के साथ सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन और आरक्षक सुमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी दिव्यांग पटेल और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में मवेशी तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...