शराब पीकर पहले पत्नी को पीटा,मौत हो जाने पर जला दिया खेत के पैरावट में,गिरफ्तार

चरित्र को लेकर करता था दूसरी पत्नी पर शंका, पहली पत्नी की हो चुकी है मौत, आरोपी का साथ देने वाले ग्रामीणों की तलाश कर रही पुलिस
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चरित्र शंकर को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। दर असल उक्त पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कमरई की है। यही नहीं इस मामले में सूत्रों कि माने तो आरोपी पति ने अपना कुकर्म छुपाने के लिए पत्नी की लाश को पैरों में जलकर खाक कर दिया। घटना की खबर पुलिस को लगने पर तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल की शादी करीब 20 साल पहले जिस महिला से हुई थी। उसकी बीमारी से मृत्यु हो गई। इसके बाद अमृत ने कुछ साल पहले गांव की जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी की। शुरू में सब ठीक था, लेकिन बाद में वह उस पर चरित्र शंका करने लगा। इससे अक्सर उनके बीच विवाद होता था। ऐसे में 20 फरवरी की रात को अमृत व उसकी पत्नी ने एक साथ शराब पीया। इस दौरान चरित्र शंका को लेकर फिर से उनके बीच विवाद हो गया और अमृत ने अपनी पत्नी की लात घुसों से पिटाई करते हुए डंडे जमकर मारा। इससे मौके पर ही मौत हो गई।वही जब उसके पत्नी की मौत हो गई तो आरोपी में पुलिस को गुमराह करने की मंशा से गांव के ही अपने साथी मयंक यादव, श्रवण यादव व राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ शव को अपने खेत में ले आया। इसके बाद वहां रखे पैरा में शव को जला कर लौट गया।
शौच करने गए ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
जब गांव के चैन सिंह, धनाराम चैहान, गोपाल राठिया, चुमन राठिया व कमलधर राठिया शौच करने अखराडाड झाबर की ओर गए थे तो उन्होंने देखा कि खेत में रखा हुआ पैरा जला हुआ है जिसमे जली हुई खोफड़ी व हाथ पैर के हड्डी दिखे तो उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जला दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबुल किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।
फरार साथियों की तलाश जारी
इस संबंध में कापू थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने खेत में रखे पैरा में महिला के लाश को जलाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी जिन्होंने शव जलाने में उसका सहयोग किए थे, वे फरार हैं। उनकी तालाश की जा रही है।




