IMG-20260124-WA0020
खेल समाचार

महिला क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता रोशनी, अनुपमा, ममता, वीरता चयनित

सभी खिलाड़ी अलग-अलग दिवस पर अभ्यास मैच एवं स्टेट ट्रायल हेतु जल्द रवाना होंगे


ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों और महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों की मेहनत से रायगढ़ जिले को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें अंडर 19, 23, एवं सीनियर में 4 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 15 की टीम का ट्रायल पिछले दिनों लिया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ की संभावित अंडर 15 टीम का चयन किया गया है। इसमें जिले की पक्षिका टोप्पो का चयन हुआ है। इसी तरह स्टेट लेबल के ट्रायल के लिए अंडर 19 टीम हेतु रोशनी ठाकुर, अंडर 23 के लिए ममता भगत एवं अनुपमा भगत सीनियर टीम के लिए वीरता चौहान का चयन हुआ है। इसमें सभी खिलाड़ी अलग-अलग दिवस पर अभ्यास मैच एवं स्टेट ट्रायल हेतु जल्द रवाना होंगे। उनके चयन पर शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी