खेल समाचार

राहुल व शुभम का सीसीपीएल में चयन

 सीसीपीएल में छत्तीसगढ़ के 250 खिलाडिय़ों के बीच 6 टीमों का चयन किया गया है ,चंद्रेश बने रायगढ़ लायन्स के सहायक कोच

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आईपीएल की तर्ज छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 6 जून से आरंभ होगा। जिला क्रिकेट संघ के सेकेट्री रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल में छत्तीसगढ़ के 250 खिलाडिय़ों के बीच 6 टीमों का चयन किया गया है। राजनांदगांव पैंथर्स की टीम में जिले के युवा होनहार खिलाड़ी राहुल नायक का चयन ओपनर बल्लेबाज के रूप में किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ लायन्स की टीम में शुभम अग्रवाल का चयन किया गया है। शुभम पिछले वर्ष भी रायगढ़ लायन्स की टीम में शामिल थे। साथ ही रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कोचिंग स्टॉफ में सहायक कोच के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रसिद्ध कोच चंद्रेश यादव को चुना गया है। राहुल नायक के चयन होने एवं चंद्रेश यादव के सहायक कोच के रूप में चुने जाने पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिले की जनता व सब ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...