IMG-20260124-WA0020
खेल समाचार

छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की तैयारी शुरू

राजधानी में हुई मीटिंग, संतोष और रामचन्‍द्र हुए शामिल
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आईपीएल की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल (छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जा रहा है।  इसके लिए राजधानी रायपुर के छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ कार्यालय में सीसीपीएल की सभी छह टीमों के जिला क्रिकेट संघ के साथ राज्‍य संघ के सदस्‍यों की मीटिंग हुई।
जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के सचिव रामचन्‍द्र शर्मा ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ के वरिष्‍ठ सदस्‍य विजय शाह, राजकुमार शर्मा, राजेश दवे, जीएस मूर्ति, सचिव मुकुल तिवारी, गुड़ापल्‍ली हीरा आदि सदस्‍यों सहित जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की ओर से अध्‍यक्ष संतोष पाण्‍डेय, सचिव रामचन्‍द्र शर्मा, अन्‍य पांच टीमों के अध्‍यक्ष एवं सचिव भी शामिल हुए। मीटिंग में पिछले वर्ष आरंभ हुए सीसीपीएल के संबंध में राय मशविरा किया गया। आने वाले जून माह में सीसीपीएल कराये जाने संबंधि निर्देश दिया गया, उसकी तैयारियों के विषय में विभिन्‍न प्रकार की जानकारी, मैदान की तैयारी, टीम गठन की तैयारी, दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारी, प्रचार-प्रसार संबंधि जानकारी दी गई। वरिष्‍ठ सदस्‍य विजय शाह ने सभी जिलों को पिछले वर्ष की सफलता की बधाई देते हुए इस वर्ष भी शानदार तैयारी करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच