IMG-20260124-WA0020
कार्यवाईमांग

पचपेड़ी मामले में कांग्रेसी टीम ने सौपी जांच रिपोट, छात्रवास अधिक्षिका करती थी प्रताड़ित

ब्रम्होस न्यूज़ सारंगढ़। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका द्वारा छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने और प्रताड़ित करने के मामले में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति ने 14 सितंबर  को पचपेड़ी छात्रावास पहुंचकर पीड़ित छात्राओं, छात्रावास प्रबंधन और ग्राम वासियों से भेंट,चर्चा की और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। वहां छात्राओं ने जांच समिति को बताया कि छात्रावास में मीनू के आधार पर समय पर नाश्ता और भोजन नहीं दिया जाता एवं मैडम द्वारा गाली गलौज भी की जाती है साथ ही जो मिल रहा है वह खाने को दबाव बनाया जाता है। यही नही अश्लील वीडियो बनाने की धमकी भी दिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही हॉस्टल में एक पुरुष हमेशा अधीक्षिका से मिलने आने की बात भी बच्चों ने बताई जो दो-तीन घटे छात्रावास में रहता है। एक और छात्रा ने बतलाया कि मैडम शुरू से ही बच्चों के ऊपर दबाव बनाती रही है। लेकिन सीनियर लोगों ने शिकायत नहीं करने को कहा था साथ ही घर से थाली बर्तन लेकर आने को भी कहा जाता था एवं मैडम अपना ऑफिस कार्य भी हमसे करवाती थी की बात बच्चों ने बताई बच्चों द्वारा स्कूल के सामने धरना दिए जाने के बाद जब बात ऊपर गई तो वहां पहुंची तहसीलदार मैडम ने भी हमें लाठी चार्ज करवा दूंगी जेल में डलवा दूंगी की बात कही जिससे हम लोग डर गए। इस तरह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति की टीम को बच्चों ने बतलाया और जांच रिपोर्ट में अपनी हस्ताक्षर भी किया।

——–

पीड़ित छात्रों के साथ खड़े रहेगी कांग्रेस-उत्तरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति की संयोजक श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने कहा कि हमारे पांच स्दस्यीय टीम छात्रावास पहुंचकर पीड़ित बेटियों की बयान दर्ज किया जिसमें छात्रावास अधीक्षक का के ऊपर बच्चों ने गंभीर आरोप लगाए हैं जो की दुखद है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं के ऊपर बेटियों के ऊपर अत्याचार बढ़ गए हैं। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बच्चों को उनके हक के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है दुखद है। हमारे द्वारा रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किए गए है साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने सड़क से लेकर सदन तक हम साथ खड़े रहेंगें। साथ में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण यादव ,प्रदेश कांग्रेस अ0जा विभाग उपाध्यक्ष श्रीमती सुकृता खुंटे साथ में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी