29 अप्रैल को रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में TLA SUMMER CUP का हुआ शुभारंभ हुआ

ताली की गड़गडाहट से सभी खिलाड़ीयों का उत्साह बढ़ाया
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द लॉन टेनिस अकादमी में आज TLA SUMMER CUP का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ स्टेडियम के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अघिकारी जीवन नायक
और वरिष्ठ अतिथि के रूप में सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने इस टी एल ए कप शुभारंभ करने की घोषणा की। इस TLA SUMMER CUP में जूनियर ,सुब जूनियर, सीनियर, अकादमी में जितने भी खिलाड़ी रोज अभ्यास करते है। सभी खिलाड़ी ने इस TLA SUMMER CUP में पार्टिसिपेंट्स किया। और सभी खिलाड़ी ने अपनी गेम का प्रतिस्पर्धा करते हुए । अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए । सभी अतिथियों ने ताली की गड़गडाहट से सभी खिलाड़ीयों का उत्साह बढ़ाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अघिकारी श्री जीवन नायक जी ने कहा की रायगढ़ में लॉन टनिस गेम को आगे बढ़ाने के लिए द लॉन टेनिस अकादमी के कोच अपूर्व जैन का बहुत अहम योगदान है। द लॉन टेनिस अकादमी के कोच अपूर्व जैन ने बताया की इस आयोजन में उपस्थित जीवन नायक , सौरभ पंड़ा , टिरोले सर , निशात सर , विनोद सर, विकास सिंह ,और सभी मेरे वरिष्ठ अभिभावक गण एवं सभी की उपस्थित में यह शुभारंभ हुआ है। उक्त आशय की जानकारी द लॉन टेनिस अकादमी के कोच अपूर्व जैन ने दी।




