IMG-20260124-WA0020
खेल समाचार

संस्कार के 2 खिलाड़ी नेशनल मे चयनित,लाठी प्रतियोगिता में जायेंगे ग्वालियर लाठी

दोनो ही बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अगस्त मे ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के 2 नन्हे छात्र-छात्रा का लाठी प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु चयन किया गया है। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में खेल प्रशिक्षिका कांति मानिकपुरी के नेतृत्व में नन्हे खिलाड़ी कक्षा 3 के शेख हमादुल्लाह एवं कक्षा 4 की कु. प्रकृति मानिकपुरी उजैन में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ी शिविर में शामिल होने के लिए गए थे। जहां पर दोनो ही बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अगस्त मे ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। इसके अलावा खेल प्रशिक्षिका कांति मानिकपुरी को शानदार कोचिंग एवं रैफरी शिप के लिए विशेष रूप से पुरस्कार देते हुए तलवार भेंट की गई। खेल प्रशिक्षिका कांति मानिकपुरी एवं खिलाड़ी शेख हमादुल्लाह तथा कु. प्रकृति मानिकपुरी की शानदार सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सभी टीचर्स ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच