IMG-20260124-WA0020
अपराध

महुआ शराब बिक्री कर रहे बाप-बेटे पर गिरी पुलिस की गाज

गंदा है पर धंधा है ,इस सामाजिक बुराई को कैसे खत्म किया जाएगा ?

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के कोसीर थाना क्षेत्र में इन दिनों कोसीर पुलिस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक  के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पांडेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहील साहू सारंगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सुचना पर बहुत दिनो से अवैध महुआ शराब के विक्रेता राम कुमार लहरे पिता सुखऊ लहरे 30 वर्ष एवं सुखऊ लहरे पिता रामजी लहरे निवासी  नया बस्ती कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ से 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती करीबन 4000 रू जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
गंदा है पर धंधा है। हाला कि इस धंधे से लोगों की रोजी – रोटी जुड़ी है इस कारण पकड़े जाने पर भी लोग इस धंधे को नहीं छोड़ते और कम समय में धनवान बन जाते हैं । यही एक समाजिक बुराई है जो समाज को अंदर से खोखला कर देती है। आज जगह जगह शराब बिक रहे है। यह बात कौन नहीं जनता पर जो पकड़े जाते है उन पर कार्यवाही होती है पकड़े जाने वाले समय इस धंधे के बारे जानते हुए इस काम को करते हैं ।
बताया जा है कि लंबे समय से बाप बेटे महुआ शराब का धंधा चला रहे थे आखिर शिकायत के बाद कोसीर पुलिस को कार्यवाही करनी पड़ी । गांव की सरकार बदलते ही इनकी पिछले ही दिनों शिकायत हुई थी और कोसीर में बहुत नाम है जिनकी शिकायत की गई है आखिर कब तक खैर मनाएंगे । जब सुखाऊ राम लहरे पर कार्यवाही हुई है तो अब और लोगों पर भी पुलिस की गाज गिरेगी । इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध  धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोसीर के थाना प्रभारी निरीक्षक एन0एल0 राठिया, प्रधान आरक्षक मनिजर सिदार, महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंज , आरक्षक गोपाल प्रसाद साहू , आरक्षक प्रदीप रात्रे व महिला आरक्षक पुप्पा नारंग का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी