अपराध

मातापिता से मिलने आई बेटी का पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पिता के परिचय ने ही लूट ली इज्जत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने 7 फरवरी को दर्ज दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्बन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 7 फरवरी को पीड़ित युवती ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाली है और उसके पिता पूंजीपथरा में व्यवसाय करते हैं। 7 फरवरी को जब वह अपने माता-पिता से मिलने आई थी। उस समय वे गांव गए हुए थे। शाम को घर की लाइट खराब होने पर उसके पिता के परिचित बब्बन राय (निवासी छपरा, बिहार) को बुलाकर लाइट ठीक कराई गई। उसी रात पड़ोस के एक व्यक्ति ने बोर चालू करने के बाद बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 9:30 बजे बब्बन राय जबरदस्ती घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबन उर्फ बब्बन राय 38 वर्ष, निवासी दुर्गावली, थाना मसरक, जिला छपरा (बिहार), हाल मुकाम पूंजीपथरा, रायगढ़ को हिरासत में लिया और कल न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूंजीपथरा पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...