IMG-20260124-WA0020
अपराध

सूने मकान से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,जेवरात बरामद

सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर चोरों ने लगाई थी सेंध

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ खरसिया पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और चोरी किए गए बर्तन बरामद किए हैं। मामले में फरियादी श्रीमती ज्योतिश्वरी नामदेव 64 वर्ष, सेवानिवृत्त शिक्षिका, निवासी पुरानी बस्ती, हनुमान मंदिर के पीछे, खरसिया ने 19 मार्च को चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बड़े भाई की देखरेख के लिए अधिकतर बिलासपुर में रहती हैं। 15 फरवरी को उन्होंने अपने मकान को बंद कर दिया था लेकिन बाद में पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि किसी ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की है। सतर्क पड़ोसियों ने एहतियातन एक अतिरिक्त ताला लगा दिया था। होली के बाद, 16 मार्च को जब वह वापस लौटीं, तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 331(4) BNS के तहत अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । चोर बालकनी से घर में घुसे और अंदर का दरवाजा खोलकर एक जोड़ी सोने की बाली, दो नग सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीतल की आरती थाली, एक पीतल का खलबट्टा, एक बड़ा पीतल का गंज और 3-4 हजार रुपये नकद, कुल 50,000 रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ले गए थे।

चोरी का पूरा सामान बरामद
खरसियां एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर हीरा यादव, ओम केंवट और राहुल सारथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी थी कि नामदेव मैडम अक्सर बाहर रहती हैं। 12 मार्च को उन्होंने घर की रेकी कर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद तीनों ने माल आपस में बांट लिया था।

बरामद सामान
आरोपियों के मेमोरेंडम पर दो नग सोने के लॉकेट, एक नग सोने की बाली, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीतल की आरती थाली, एक पीतल का गंज, एक छोटा पीतल का खलबट्टा और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 
गिरफ्तार आरोपी

  1. हीरा यादव (19 वर्ष) – निवासी हनुमान चौक, पुरानी बस्ती, खरसिया
  2. ओम केंवट (20 वर्ष) – निवासी पनातियापार, वार्ड नं. 06, खरसिया
  3. राहुल सारथी (25 वर्ष) – निवासी पनखतियापार, वार्ड नं. 06, खरसिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी