IMG-20260124-WA0020
अपराध

पहले दोस्ती की फिर प्यार हुआ और बाद में लूट ली सीएसपीडीसीएल के इस बाबू ने महिला की इज्जत

कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा जेल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। दोस्ती की आड़ में मोहब्बत जता करआबरू लूट लेने वाले  CSPDCL रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। दर असल आरोपी ने  पहले पीड़िता से दोस्ती की और बाद में मोहब्बत का हवाला देकर उसकी आबरू लूट ली।यही नही आरोपी ने बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी और पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी पर महिला से प्रेम प्रसंग बनाकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज, धमकी देने और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप है। पुलिस ने बताया कि  पीड़िता के अनुसार  उसकी पहचान वर्ष 2022 में CSPDCL रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज से हुई थी। इसके बाद दोनो के बीच दोस्ती और फिर प्यार  हो गया। इसका फायदा उठाकर मनीष ने 15 दिसंबर 2022 को उसे अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। यही नही शुरुआत में सब ठीक रहा । लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। 

      पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।  जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की तो मनीष ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।  मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और पुलिस  सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

——– 

न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल

आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू पिता स्व. रजनीश हेमराज उम्र 38 साल निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी