IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

जीवन के किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए आध्यात्मिकता आवश्यक- मंजू दीदी

ग्राम भोथीडीह में व्यक्तित्व विकास एवं बौद्धिक परिचर्चा…ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बच्चे, युवा, वृद्ध व महिलाओं को अपनी प्रेरणादायी वक्तव्य से किया लाभान्वित…

जीवन को नशा मुक्त बनाने के लिए भी आध्यात्मिकता जरूरी है…

नशे तो बस बरबादी लाते, तन-मन-धन सब चट कर जाते…

संस्था के मेडिकल प्रभाग व समाज कल्याण विभाग, छ.ग. शासन के संयुक्त आयोजन में नशामुक्ति के लिए दी गई प्रेरणा

ब्रह्मोस न्यूज बिलासपुर। हम सभी जानते हैं कि नशा करने से नुकसान ही होता है फिर भी हम नशा करते हैं, क्रोध करने से भी नुकसान होता है फिर भी हम क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते। नशे से धन तो व्यर्थ जाता ही है, संबंध भी बिगड़ते हैं और स्वास्थ्य भी हाथ से चला जाता है। हम इस मुख से राम का नाम लेते हैं और इसी मुख से नशे का सेवन करते हैं तो यह भगवान का अपमान है। यह बातें ग्राम भोथीडिह मे व्यक्तित्व विकास एवं बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम मे टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू ने कही।

मंजू दीदी ने कहानी, उदाहरण एवं अन्य प्रेरणादायी वक्तव्य से नैतिक मूल्य, व्यावहारिक व जीवनपयोगी सीख दी। पुरुष के साथ महिलाओं को भी जीवन सुधार के लिए प्रेरित किया व आसन, प्राणायाम, ध्यान व आध्यात्मिक ज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही। संगीतमय आसनों का भी अभ्यास कराया गया।

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कान्त ने कार्यक्रम की सफलता के लिए ब्र.कु. मंजू दीदी, गायत्री बहन, पूर्णिमा बहन, प्रीति बहन एवं सभी आयोजक व सभी श्रोताओं का आभार किया।
कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य राजकुमार सचदेव, ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह के सरपंच चंदन कुमार कैवर्त, जनपद सदस्य कार्तिक पटेल, कार्यकर्ता जन – परसराम, राधेश्याम कैवर्त, फागूराम, डॉ.सुरेश, हरप्रसाद, जानकी नेताम, रामाधार, काशीराम, सूरज, रोहित, विरेन्द्र सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच