IMG-20260124-WA0020
अपराध

स्कूटी में तस्करी: दो आरोपी पकड़ाये, 45 लीटर महुआ शराब जब्त

कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई

ब्रह्मोस न्यूजरायगढ़। पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने आज स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोच लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम गोरखा झारापारा में घेराबंदी कर स्कूटी पर सवार दोनों संदेहियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 45 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम कृष्णापुर के रास्ते गोरखा की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्टाफ को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय एवं शिवानंद प्रधान की टीम ने झारापारा में घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा उत्तम पिता मालिक राम उरांव (35 वर्ष), निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक 9 तथा मुकेश मोदी पिता बलिराम मोदी (20 वर्ष), निवासी झारापारा गोरखा बस्ती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक पन्नियों में भरे 25 लीटर एवं 20 लीटर महुआ शराब कुल 45 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। साथ ही शराब की तस्करी में उपयोग की जा रही स्कूटी सीजी 13 बीए 6865) जिसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये है, को भी ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपियों से कुल संपत्ति 79,500 की जब्ती कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच