IMG-20260124-WA0020
अपराध

पैसा इन्वेस्ट के नाम से आदिवासी महिलाओं से 21 लाख की ठगी

रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने की काट रही हैं चक्कर,एसडीओपी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

ब्रह्मोस न्यूज कापू। ग्राम पंचायत पेलमा की एक दर्जन आदिवासी महिलाओं से  पैसा इंवेस्ट करने के नाम से 21 लाख रुपये की ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

मामले में एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले में कार्यवाई किये जाने की बात कही जा रही है। इस  संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि  कापु, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेलमा की महिलाओं  से गांव के ही एक  पति पत्नी  ने गांव के महिलाओं को प्रेरित किया की आप 30 हजार  पैसा इंवेस्ट करेंगे तो, 2700 रुपए हर माह बेनिफिट मिलेगा बोलकर उन्हें राजी कर लिया ।  बताया यह भी  जा रहा है कि  उनके मीठी बातों में आकर गांव की  महिलाए पैसे लोन लेकर, देवमती चौहान 70 हजार, शारदा राठिया, 1 लाख, अमशो राठिया 80 हजार, राजमती 30 हजार, लिखेश्वर 40 हजार, ऊषा बाई 80 हजार, कविता बारेठ 30 हजार, रुचिला 80 हजार, फूलमती 30 हजार चंदा राठिया 1 लाख 10 हजार देवकुमारी राठिया, 1 लाख 9 हजार, होलिका राठिया, 1 लाख, विलासों राठिया 1 लाख, संतोषी सोनी, 74 हजार, मीना राठिया, 80 हजार, रजनी चौहान 70 हजार, भगवती चौहान 70 हजार, नंदलाल चौहान 80 हजार दीपिका 80 हजार, गोमती 80 हजार कर्मकुंवर 30 हजार  इन्वेस्ट कर दिया और बेनिफिट नही मिलने से  महिलाएं ने कापू थाने आपबीती सुनते हुए रिपोर्ट लिखाने चक्कर लगाती रही।  बताया जा रहा है कि पुलिस महिलाओं को कभी धर्मजयगढ़ थाने  तो कभी कापू थाने जाने की  सलाह देते  रहे परंतु अंत मे अभी तक सिर्फ आवेदन लिया गया हैं। उन्हें पावती भी नहीं दी गई है। 

एसडीओपी ने दिया कार्यवाई का आश्वासन

इस मामले पर एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी जी पूछे जाने पर मामला दर्ज करने बात कही गई है।  देखना है इतने बड़े रकम की भरपाई कैसे होगी महिलाएं बेबस लाचार नजर आ रही हैं। बताया यह भी जा रही है कि कई महिलाओं ने लोन लेकर कर्ज में डूब गए है।  इन ग्रामीण महिलाओं ने  मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच