IMG-20260124-WA0020
फैसला

अंबेडकर जयंती में अवकाश की घोषणा,राष्ट्र की भावना का सम्मान- ओपी चौधरी

यह अवकाश बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाने में मदद गार साबित होगा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा यह निर्णय राष्ट्र की भावना का सम्मान है। साथ साथ सामाजिक न्याय एवं बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। इस अवकाश के दौरान, स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय के लोग बाबा साहेब से जुड़े विभिन्न आयोजनों, सेमिनारों, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबासाहेब के जीवन और उनके सामाजिक सुधारों का पुण्य कर सकेंगे। विधायक ओपी ने कहा यह अवकाश एक दिन की छुट्टी नहीं बल्कि ऐसा अवसर है जो समाज में जागरूकता, समानता, और एकता को बढ़ावा देगा। मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय डॉ. आंबेडकर के प्रति गहरे सम्मान के साथ उनके सार्थक विचारों को भारत के जन मानस तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता अभिव्यक्त करता है। यह अवकाश बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाने में मदद गार साबित होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच