अपराध

पुलिस ने किया लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने पेन कार्ड और बैग बरामद कर लिया है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में 11 मार्च की रात भारतीय स्टेट बैंक कोतरारोड में सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत सुमन टोप्पो 37 वर्ष के साथ लूटपाट की घटना हुई थी । बैंक बंद करने के बाद वे अपने घर सावित्री नगर कॉलोनी जूटमिल लौट रहे थे तभी दुर्गा चौक से मेहर गली के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास मौजूद पर्स, 800 रुपये नकद, दो ATM और दो क्रेडिट कार्ड, कार की आरसी, आधार व पैन कार्ड, बैंक के मुख्य द्वार व लॉकर की चाबियां और अन्य दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और रितेश सूर्यवंशी (19) निवासी गांधीनगर और नवरत्न रात्रे (20) निवासी सराईभद्दर दुर्गा मंदिर के पास को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि लूट के पैसे आपस में बांटे, 300 खर्च कर दिए। पुलिस ने शेष 500, बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, पेन कार्ड और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जूटमिल पुलिस ने धारा 309(4),309(6) बीएनएस के तहत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन