IMG-20260124-WA0020
मांग

कोयलंगा में मोबाइल टावर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई – ओपी चौधरी

गांव वालो को चेहरे मे आज जो प्रसन्नता का भाव नजर आ रहा यही हमारी राजनैतिक पूंजी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के ग्राम पंचयात कोयलंगा में मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना का शुभारंभ करते हुए कहा इस सुदूर वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टावर की मांग बहुप्रतीक्षित रही है। स्थानीय जनता ने सबसे बड़ी जरूरत मोबाइल टॉवर बताया था। स्थानीय जनता की मांग के मद्देनजर इस अंचल की मांग को हमने पूरा किया। श्री चौधरी ने कहा विधान चुनाव के बाद विष्णु देव साय सरकार ने जन हित से जुड़ी सड़क बिजली पानी नाली सामुदायिक भवन धार्मिक भवन जैसी बहुत सी मांगे पूरी की है। लेकिन कोयलंगा ग्राम वासियों ने इस गांव में मोबाइल टावर की मांग की हमने निजी कंपनियो से चर्चा करते हुए टावर लगाया। विधायक ओपी ने कहा जनता की मांगों को पूरा करना विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मोबाइल टावर के प्रारंभ होने से गांव वालो को चेहरे मे आज प्रसन्नता का भाव नजर आ रहा यही हमारी राजनैतिक पूंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन