IMG-20260124-WA0020
मांग

12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

संतोष पांडे ने कहा केंद्र के दे तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं घोषणा अनुसार महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान हो।

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने आज पूरे प्रदेश में अपने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा।  जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि केंद्र के दे तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं घोषणा अनुसार महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान किया जाय तथा। मध्य प्रदेश केन्द्र सरकार के समान अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए।

इसी तरह उन्होंने बताया कि विभिन्न संवर्गों के लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर आदेश जारी किया जाए।
शिक्षक,लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक किए जाय। चार स्तरीय वेतनमान आदेश यथाशीघ्र जारी किया जाए। संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा दिया जाए।
अनुकंपा से आए लिपिक हेतु पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख/ विभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थानों को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जाए क्योंकि वर्तमान व्यवस्था अत्यंत ही जटिल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रहे हैं।सभी विभागों के आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण दिए जाने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया जावे ताकि न्यायालय का शरण में बार-बार कर्मचारियों को जाना ना पड़े।
अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पद का 10% का नियम एक बार पुनः शिथिल किया जावे तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सके। तहसील प्रांगण में समस्त विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए बहुत संख्या में कर्मचारियों को देखकर लग रहा था कि सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जागरुक है एवं उसको पूर्ण करने के लिए यह स्मरण पत्र अपने संगठन के माध्यम से शासन को सौंप रहे हैं।
केंद्र शासन द्वारा आठवीं वेतनमान हेतु समिति गठित करने से भी कर्मचारियों में प्रसन्नता है वक्ताओं ने बताया कि जब भी केंद्र में आठवां वेतनमान लागू होगा तब हम सबको एकजुट के साथ छत्तीसगढ़ में आठवीं वेतनमान को लागू करने हेतु शासन के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी