IMG-20260124-WA0020
बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक्टरवार कार्ययोजना का किया गया अनुमोदन

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभाकक्ष में रायगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न विकास कार्यों हेतु सेक्टरवार कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही पूर्व वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति पश्चात अव्ययित राशि को सेक्टरवार कार्ययोजना में सम्मिलित कर विकास कार्य स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक धरमजयगढ़  लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा श्रीमती विद्यावती सिदार भी शामिल हुए।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेक्टरवार प्रमुख क्षेत्र पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, महिला एवं बाल कल्याण, कृषि एवं अन्य सम्बद्ध गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय, भौतिक अंधोसंरचना, सिंचाई व ऊर्जा और जल विभाजक विकास के क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया। इस वित्तीय वर्ष में यह शासी परिषद की प्रथम बैठक रही। जिसमें सेक्टरवार कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने गत वित्तीय वर्ष के कार्यों की पूर्णता के संबंध में जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन