IMG-20260124-WA0020
बैठक

एसटीपी के पानी का आर्थिक उपयोग के लिए जल्द होगा एमओयू

कमिश्नर  ने ली जल संसाधन एवं जिंदल के अधिकारियों की बैठक

शासन द्वारा तय मूल्य के अनुसार पर लीटर पानी का दर प्राप्त होगा

ब्रह्मोस न्यूजरायगढ़। सीवर ट्रीटमेंट प्लान (एसटीपी) के पानी का आर्थिक उपयोग के लिए जल्द एमओयू होगा। इसके लिए मंगलवार को कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय ने जल संसाधन एवं जिंदल प्लांट के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में सीवर ट्रीटमेंट प्लान (एसटीपी) के पानी का कैसे जिंदल प्लांट के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके सभी पहलुओं पर चर्चा की। पूर्व में भी इसके लिए सार्थक चर्चा की गई थी। आज जल संसाधन के अधिकारी एवं जिंदल के अधिकारियों को बुलाकर कमिश्नर  क्षत्रिय द्वारा चर्चा की गई। बैठक में जल्द ही एसटीपी के पानी को सीधे नदी में न छोड़कर जिंदल प्लांट को सप्लाई करने की सहमति बनी। एसटीपी के पानी के उपयोग के बदले निगम को शासन द्वारा तय मूल्य के अनुसार पर लीटर पानी का दर प्राप्त होगा। इससे निगम के लिए एक अतिरिक्त आर्थिक लाभ का साधन बनेगा। शासन को इसके लिए पत्र लिखा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही एमओयू जल्द किया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर श्री क्षेत्रीय द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बैठक में जल संसाधन के ई ई  होमेश नायक, हेड सेंट्रल सर्विसेस डिपार्टमेंट  संजय मलानी,  एमएस पांडेय, निगम के सहायक अभियंता  सूरज देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच