IMG-20260124-WA0020
बैठक

थाना परिसर में नवरात्रि पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

ब्रम्होस न्यूज़ कोसीर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर थाना में कल दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कोसीर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गांव के पंच -सरपंच को आमंत्रित किया गया था ।शांति समिति की बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से नवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा परिचर्चा हुई। उपस्थित नागरिकों से परिचय हुए और क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए सहयोग मांगे। वही उन्होंने कहा इस क्षेत्र में महुआ शराब के बहुत ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसपर पकड़े जाने पर कार्यवाही किया जाएगा। जो लोग अपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें नहीं बक्सा जाएगा। सट्टा,जुआ और महुआ शराब जैसे सामाजिक बुराई को रोकने का प्रयास हर संभव हम तैयार हैं । कहते हुए बोले नवरात्रि और दशहरा पर्व को उत्साह से मनाएं डीजे और शोर शराबे करने वालों पर कार्यवाही होगी ।
कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमृत भार्गव पिछले दिनों ही कोसीर थाना के प्रभार लिए हैं । इसके पूर्व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के भटगांव में अपनी सेवाएं दे रहे थे । कोसीर थाना में प्रभार के बाद शांति समिति की बैठक लिए हैं । कोसीर थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने बताया की अपराधिक कार्यों में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही होगी महुआ शराब बेचते पकड़े गए तो कार्यवाही होगी ।शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमृत भार्गव ,वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे गांव के नागरिक गुरु चरण सुमन , गौरी चंद्रा ,मालिक राम , भूषण चंद्रा ,और अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच