IMG-20260124-WA0020
एक्सीडेंट

पेड़ से टकरा कर दो बाइक सवार की मौत,एक घायल

कल देर रात तमनार में हुई घटना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला थामने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में कल देर रात बाइक में सवार दो युवक की पेड़ से टकरा कर मौत होने की घटना सामने आई है। जबकि  यह भी बताया जा रहा है कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है। देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा देर रात हुआ। लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली। जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच