IMG-20260124-WA0020
एक्सीडेंट

पिकअप की ठोकर से टीवीएस मोपेट में सवार तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

अडबहाल गांव के पास हुई घटना,10-10 लाख मुआवजे की मांग

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के और बाहर में अड़बहाल कल रविवार की शाम पिकअप और टीवीएस एक्सल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कल गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की शाम साढ़े 5 बजे तीन ग्रामीण श्याल लाल राठिया, निवासी सपनई, निरंजन राठिया, आनंद राम निवासी कुमीबहाल अपने किसी काम से टीवीएस एक्सल में सवार होकर सिलसिले में झारगुडा जा रहे थे। इसी दौरान तीन ग्रामीण अडबहाल के पास पहुंचे ही थे सामने की ओर से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 13 एव्ही 6980 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीनों ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस भीषण टक्कर में मौके पर ही तीनों ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए ग्रामीणों ने वहां चक्का जाम कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटनाकारी पिकअप रायगढ़ से सपनई की तरफ जा रहा था और उसके बाउण्ड्रीवाल करने वाला पोल और तार लोड था। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया है। पिकअप की ठोकर से तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर से आसपास गांव के ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।

मृतकों में चाचा भतीजा थे दो ग्रामीण

मृतकों के परिजनों ने बताया कि श्यामलाल राठिया 62 साल जो कि बढ़ाई का काम करता है उसका भतीजा निरंजन राठिया 42 और उनका एक साथी आनंद राम 60 साल पास के गांव में निर्माणाधीन इंदिरा आवास मकान में चैखट लगाकर किसी काम के सिलसिले में झारगुडा जा रहे थे इसी बीच अडबहाल के पास यह घटना घटित हो गई।

10-10 लाख मुआवजा की मांग

घटना स्थल पर शव रखकर चक्काजाम करने वाले मृतक के परिजनों के अलावा आसपास गांव के ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के रूप में 10-10 लाख रूपये दिया जाए और जल्द ही आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी हो तब जाकर वे शव उठाने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी