महाशिवरात्रि पर आज दो करोड़ श्रद्धालु करेंगे महाकुंभ स्नान

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,मेला प्रशासन और पुलिस ने कर लिया है सभी तैयारियां
(ब्रह्मोस न्यूज) महाशिवरात्रि के देखते हुए आज दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ ने स्नान करने के अनुमान लगाए गए है। इसके साथ ही आज महाकुंभ में स्नान पर्व का समापन की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर लिया गया है। महाकुंभ का अंतिम स्नान आज बुधवार को महाशिवरात्रि पर होगा। इसके साथ ही महाकुंभ का समापन हो जाएगा। अंतिम स्नान पर्व के लिए मेला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिन लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की वही व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी जो इससे पूर्व हुए वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के दिन थीं। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की भी तैयारी की गई है। शिवभक्तों पर 25 क्विंटल फूल बरसाए जाएंगे। स्नान के लिए 12 किलोमीटर लंबे स्नान घाट बनाए गए हैं।
महाशिवरात्रि ‘पूजन’ के साथ विधिवत संपन्न होगा महाकुंभ
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम पूजन के साथ कुम्भ के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने इसे भारत की सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन विश्व में अनूठा है। इस अद्भुत आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महाकुम्भ 2025 के समापन पर कहा, ‘महाकुम्भ हमारी दिव्यताओं का प्रतीक है। हमारी संस्कृति तब से चली आ रही है जब से अम्बर, अग्नि, जल, वायु और मानव अस्तित्व में आए।’ उन्होंने बताया कि कुम्भ के सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद वे काशी पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि के ‘पूजन’ के साथ महाकुम्भ की परंपरा विधिवत संपन्न हो जाएंगी।



