IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

 ओम नमः शिवाय के पंचाक्षरी मंत्र के जाप से मिलती है जीवन की हर समस्या मुक्ति – विकास केडिया

रायगढ़ ब्रह्मोस । पवित्र श्रावण मास के सुअवसर में धर्म रक्षा समिति और हिंद सेवक समिति के सामूहिक तत्वाधान में राजामहल समलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड ओम नमः शिवाय महामंत्र के जाप की गूंज से अब समूचा रायगढ़ शिवभक्ति की गंगा में डुबकियों लगाने लगा है जिससे पूरा अंचल पवित्र हो गया है।

कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया एवं ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 05 अगस्त से प्रारंभ हुए ओम नमः शिवाय के अखंड जाप का कार्यक्रम इस महीने के 12 तारीख तक चलेगा। आगे कार्यक्रम संयोजक श्री केडिया ने बताया कि आज अखण्ड ओम नमः शिवाय के जाप के पहले दिवस से ही आयोजन स्थल समलाई मंदिर प्रांगण सहित समूचा क्षेत्र ही महामंत्र की प्रतिध्वनि की नियमित आवृत्ति से ओजमय और सकारात्मक हो गया है ।

ओम नमः शिवाय मंत्र के नियमित जाप से साधक का पूरा जीवन बदल जाता है कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया ने शिव महामंत्र ओम नम: शिवाय की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि इस मंत्र के नियमित जाप से साधक के इर्द गिर्द का समूचा औरा (आभामंडल) सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है जिससे न सिर्फ साधक का अनिष्ठ टलता है बल्कि साधक से जुड़े परिजनों और मित्रमंडली से जुड़े लोगों के स्वभाव सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस मंत्र का जाप आप चलते-फिरते कभी भी कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप बैठकर करने से जितना लाभ मिलता है, उतना ही लाभ चलते फिरते जाप करने से मिलता हैं। आगे कार्यक्रम संयोजक श्री केडिया ने धार्मिक मान्यता का जिक्र करते हुए बताया कि यदि आप इस मंत्र का जाप लगातार सवा लाख बार करते हैं, तो आपका पूरा जीवन बदल जाता है। इस मंत्र का जाप करने से आपकी बड़ी से बड़े समस्या आसानी से हल हो सकती है ।

इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह रही है कि आयोजन के प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से रोज सुबह पार्थिव शिव बनाकर वैदिक पूजन पद्धति से रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है जिसमें प्रति ददिव कई परिवार के लोग सामूहिक रूप से पूजन में सम्मिलित होकर सावन के पवित्र मास में रुद्राभिषेक का पुण्य फल प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी