IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

विंध्यवासिनी मंदिर में नव कन्या पूजन कर भोज कराया गया

कोसिर से लक्ष्मी नारायण लहरे
ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के सुदूर वनांचल कनकबीरा में बिंझवार समाज की कुल देवी विंध्यवासिनी देवी मंदिर में नवरात्रि के 9 वे दिन विधि विधान के साथ हवन यज्ञ के पश्चात नव कन्याओं का पूजन किया गया और देवी मंदिर के मुख्य द्वार को पवित्र मंत्रोच्चार से बांध कर देवी के प्रतिक कन्याओं का मांदर झांझ के साथ स्वागत कर पूजा अर्चना किया गया।  पूरे अंचल के उपासक कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिए और नव कन्याओं को अपने से जो बन सका भेंट किए ।कन्या भोज कार्यक्रम के पश्चात सैकड़ों लोगों को भंडारे का भोजन कराया गया। विंध्यवासिनी देवी मंदिर बिंझवार समाज का आस्था का केंद्र है । लोग यहां उत्साह के साथ पूरे नव दिन तक विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर सेवा किए ।अंचल में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह रहा । इस मंदिर निर्माण को लेकर शिक्षक लक्ष्मण बरिहा ने बताया । जब मंदिर नहीं बना था तो तेंदू पेड़ के नीचे देवी की प्रतिक मानकर पेड़ के नीचे कन्हैया बरिहा इस पेड़ के नीचे पूजा करता था। राम लाल बरिहा  ने समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए लोगों को जोड़ना शुरू किए और उनकी मनसा के अनुरूप समाज आगे आया और राम लाल बरिहा ने मंदिर निर्माण के लिए नीव रखा । यह मंदिर 8 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था । निवृत शिक्षक राम लाल बरिहा के पुत्र आनंद बरिहा बताते हैं कि मेरे पिताजी ने समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना पूरा योगदान दिया। तब आज यह स्थल बिंझवार समाज की आस्था का केंद्र के रूप में पहचाना जा रहा है। पिछले 7 वर्ष पहले मंदिर का निर्माण हुआ है जिसमें सभी वर्ग ने सहयोग कर अपना योगदान दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी