IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

नंदेली के नव निर्वाचित सरपंच सुदर्शन, सुनील एवं खगपति पहुंचे महाकुंभ


त्रिवेणी संगम में स्नान कर की ग्राम पंचायत नंदेली के लोगों के लिए सर्व कल्याण की कामना

हम भाषा या संस्कृति के तौर पर अलग हो सकते हैं मगर हमारा धर्म एक है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आस्था के परम पवित्र पर्वों में सर्वोपरि महाकुम्भ-2025 आस्था, भक्ति, शांति, मुक्ति, पुण्य प्राप्ति के साथ ही कई मायनों में विशिष्ट महा आयोजन बन गया है। यही कारण है कि प्रतिदिन श्रद्धालुओं का प्रयागराज में  डुबकी लगाने वालों का लगातार तांता लगा ही रहता है। इसी तारतम्य में सोमवार को ग्राम पंचायत नंदेली के नव निर्वाचित सरपंच सुदर्शन पटेल ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर ग्राम पंचायत नंदेली तथा आश्रित ग्राम बैसपाली एवं क्षेत्र के सभी लोगों के खुशहाली की कामना किए। उनके तथा उनके साथ नंदेली से ही सुनील पटेल एवं खगपति मालाकार भी प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाये। महाकुम्भ को मानवीय एकता का महान अवसर करार देते हुए खगपति मालाकार ने कहा कि हम भाषा या संस्कृति के तौर पर अलग हो सकते हैं, मगर हमारा धर्म एक है। हम सनातनी हैं और हर सनातनी के लिए महाकुम्भ सबसे बड़ा क्षण होता है।
     सुनील पटेल ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर स्वयं अपने आप को धन्य माना, पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।
प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए सुदर्शन पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी अनुसुईया पटेल, सुनील पटेल, खगपति मालाकार, विनोद पटेल उनकी धर्मपत्नी सुनीता पटेल, शिवम् पटेल, सेतकुवंर पटेल परदेशी निषाद महाकुंभ पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी