IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

डंगनिया में आयोजित अखंड नवधा रामायण में शामिल हुई विधायक श्रीमति उत्तरी गनपत जांगड़े

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर।कार्तिक मास में कोसीर अंचल में भक्ति की बयार लगातार बह रही है और गांव-गांव में अखंड नवधा रामायण श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम डंगनिया में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतिम दिवस सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,महाजन अनंत समिति अध्यक्ष ,सुखराम अनंत, पुनिक राम अनंत,उपाध्यक्ष रंजीत रात्रे
श्याम लाल अनंत,सचिव नानहु राम,मुनि अनंत,कामेश लहरे युवा कांग्रेस नेता,श्याम जांगड़े सामाजिक कार्यकर्ता,ऊवत राम अनंत ,लकेशवर रात्रे,महादेव अनंत ,दूधनाथ निराला शामिल हुए।

इस आयोजन को लेकर कोसिर के पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने बताया कि  सर्वप्रथम विधायक श्रीमति उत्तरी गणपत जांगड़े ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना कि उसके बाद आयोजन परिवार ने समस्त अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया आगे उपस्थित ग्राम वासियों को उतरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए अखंड नवधा रामायण आयोजन के लिए बधाई और शुभकामना दी और कहा कि प्रभु श्री राम जी के जीवन चरित्र को सुनने से मन को शांति मिलती है प्रभु श्री राम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजा माने जाते हैं चंदखुरी में माता कौशल्या की मंदिर है और छत्तीसगढ़ उनका मायका रहा है इसलिए हम सब प्रभु श्री राम को भांजा मानते हैं और भांजा का पैर छूकर प्रणाम करते हैं आप सब के द्वारा प्रतिवर्ष अखंड नवधा रामायण आयोजित की जाती है जो खुशी की बात है आप सब की मनोकामना प्रभु श्री राम अवश्य पूर्ण करेंगे ऐसी मैं कामना करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी