अपराध

प्लाट लोन दिलाने के नाम पर की गई ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सायबर सेल एवं पुसौर पुलिस की संयुक्त और सटीक प्लानिंग से पकड़े गए आरोपी

प्लाट लोन दिलाने के नाम पर की गई ठगी, यूनो एप डाउनलोड कराने के नाम पर दिया गया था झांसाओ.टी.पी एवं खाते से 02 किस्तो में पार किये 3,85,000

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ एन.टी.पी.सी लारा पुसौर में कार्यरत सी.आई.एस.एफ जवान से हुये ऑनलाईन ठगी मामले में पुलिस  बिहार, झारखण्ड से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एनटीपीसी लारा निवासी सीआईएसएफ के प्र.आ. ज्योति प्रकाश सरकार ने 19 अक्टूबर 2023 को भारतीय स्टेट बैंक पुसौर से 3,51,000 रूपये गोल्ड लोन लिया था। जिसमे 20 अक्टूबर 2023 को ही सुबह मोबाईल नंबर 9823068781, 8310589984 के धारक द्वारा बैंक से प्लाट लोन दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर यूनो बैंक एप डाउन लोड कराने के नाम पर ओ.टी.पी ले लिया गया एवं 02 किस्तो में 385000 रूपये ठग लिये गया । इस मामले में पुसौर पुलिस ने धारा 420 कायम किया गया औऱ मामले की जांच शुरू की गई ।

सायबर पुलिस पोर्टल पर इसकी शिकायत् दर्ज की गई। जांच करने पर पता चला कि रूपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किये गये थे इससे सायबर सेल द्वारा खातों एवं ठगी में उपयोग किये गये मोबाईल नंबर का डिटले खंगाला गया जिसमें उक्त सिम सिद्धराम बस्वराज मैत्री, कर्नाटका सर्कल का, सुरजीत पात्रा, कसेर मेरी वेस्टबंगाल सर्कल का होना पाया गया व दोनों सीम बिहार सर्कल में एक्टिव होना पाये गये जिसका लोकेशन हुकरी गांव थाना करमाटांड जिला जामतड़ा लोकेशन प्राप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के  निर्देश दिये जाने पर सायबर सेल डी.एस.पी अभिनव उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा लगातार पुराने सायबर अपराधों के प्रकरणों का एनालिसिस करते हुए थाना प्रभारी आर्शिवाद रहटगांवकर के नेतृत्व में  14 सदस्यी टीम बिहार/झारखण्ड रवाना किया गया जिसमे पुलिस की टीम  लोकेशन के आधार पर  रेकी कर आरोपियों  को जामतड़ा करमाताङ में धरदबोचा और गिरफतार कर लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा घटना समय के सीम को बदल दिया गया था किन्तु हैण्डसेट पुराना ही प्रयोग किया जा रहा था हैण्ड सेट के आई.एम.ई.आई को सर्च करने पर उसमें 02 सीम नंबर  चालू पाये गये जिसे आरोपियों से जप्त किया गया है।

    आरोपियो का नाम

    1. जमुरूद्वीन अंसारी पिता पेगाम अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ऑकरी थाना करमाटाड जिला जामतड़ा झारखण्ड
    2. बहारूद्वीन अंसारी पिता एनुल मियां उम्र 30 वर्ष निवासी ऑकरी थाना करमाटाड जिला जामतडा झारखण्ड

    जप्त सामग्री
    03 मोबाईल, 02 सीम नंबर 9031255878, 6287353703 राशि 8000 रूपये, पंजाब बैंक का ए.टी.एम कार्ड, पेन कार्ड जप्त किया गया।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected....
    Latest
    महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन