चुनावी हलचल

भाजपा मुकड़ेगा मंडल की चुनाव कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी – शकील अहमद

ब्रह्मोस न्यूज लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी में संगठन महापर्व के अंतर्गत पहले चरण में हर बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है।जिसको लेकर भाजपा मंडल मुकडेगा में मंडल के 46 बूथों में होने वाले चुनाव के लिए कार्यशाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी शकील अहमद  एवं मंडल अध्यक्ष ललित यादव ,मंडल प्रभारी श्रीमती शांता साय,चुनाव सहयोगी सुकदेव सिदार,संतराम राठिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष रतन सिदार,मंडल महामंत्री श्रीमती स्नेहलता सिदार, देवाधी बेहरा, भरत भोय, तोष प्रधान,महेश्वर प्रधान,संतराम सिदार के गरिमामई उपस्तिथि में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शकील अहमद ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी पार्टी द्वारा तय गाइड लाइन और तय समय सीमा में साथ बूथ समितियों के चुनाव संपन्न कराना है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की प्रथम इकाई बूथ समिति होता है। बूथ से ही चुनाव हारा और जीता जाता है। इसलिए बूथ समिति गठन पूरी पारदर्शिता के साथ करना है।
मंडल अध्यक्ष ललित यादव ने प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता की समीक्षा कि।
मंडल कार्यशाला में संगठन चुनाव की प्रक्रिया में सबसे पहले बूथ समिति के निर्वाचन होना है जिसके लिए मुकडेगा मंडल के 9 शक्ति केंद्र स्तर पर बनाए गए चुनाव प्रभारी व सहप्रभारियों की घोषणा भी की गई।
कार्यशाला में आभार और समापन मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष  शांता साय ने किया।
इस मंडल कार्यशाला में संतराम राठिया, सूरजभान भगत, अनंतराम पैकरा, दुखसिंह भगत, गोकुल चौहान, शिव प्रकाश भगत, प्रफुल्ल शर्मा, जयंत प्रधान,मनोहर पटेल, तोष प्रधान, धरम सिंह ह भाट, अमर मांझी, महेश्वर प्रधान, संतोष पैंकरा आनंद गुप्ता, निर्मल यादव, बाबूलाल पटेल, संजय पटेल, मदन यादव, बलिराम पैंकरा, विदेश सिदार, महेन्द्र पैंकरा, मधुसूदन यादव, चैतराम चौहान, शिवनाथ चौहान, सहित मंडल स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन