IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस को झटका कांग्रेस नेता चित्रसेन भाजपा में शामिल

समाज सेविका संध्या भी भाजपा मे,पुराने बस्ती के प्रभावशाली नेताओं में शुमार

लाभ-हानि का पता चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  निगम चुनाव के संग्राम  अब तेज होती जा रही है। इसमें नेता पाला बदलकर पार्टी को मजबूत या कमजोर कर रहे हैं। इसी क्रम मे वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान मंत्री ओ.पी. चौधरी के समक्ष कांग्रेस के प्रभावशाली नेता एवं शहर महामंत्री चित्रसेन निषाद ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा प्रवेश किया। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चित्रसेन निषाद को पुराने बस्ती के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। अब चित्रसेन के भाजपा मे शामिल हो जाने से भाजपा के स्थिति वार्ड नंबर 13 मे काफी मजबूत नजर आ रही है। इसी के साथ पुरानी बस्ती की प्रसिद्ध समाज सेविका संध्या द्विवेदी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। महिला शक्ति के रूप मे समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध संध्या द्विवेदी का भाजपा का साथ देना वार्ड नंबर 13 मे कांग्रेस को झटका देगा। मंत्री ओपी चौधरी ने इसे भाजपा की कार्यशैली का परिणाम बताया। बहरहाल चुनाव मे लाभ-हानि का पता चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा। लेकिन इतना तय है कि वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को इसका लाभ मिलता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच