IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

विकास से अछूता नहीं रहेगा किरोड़ीमल-वित्त मंत्री ओपी चौधरी

सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भव्य रैली का किया  आयोजन

सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। किरोड़ीमल भी विकास से अछूता नहीं रहेगा। उक्त बाते वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक चुनावी सभा के दौरान कही।

आम जनता से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी ने कहा किरोड़ीमल नगर से मेरा आत्मीय जुड़ाव है। भाजपा से जुड़े सभी 15 पार्षदों को विजयी बनाकर नगर में भाजपा की सरकार बनाइए । नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। जनता को आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने पर किरोड़ीमल नगर को शिक्षा, खेल, और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ओपी चौधरी के आगमन को लेकर जनता के मध्य अभूतपूर्व उत्साह रहा। सभा पूर्व नगर के सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया।सांसद राधे श्याम राठिया ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का जनता से परिचय कराते हुए कहा भाजपा के संकल्प पत्र और घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे सभी वादे पूरे होंगे । भाजपा की सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।सभा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नगर के विकास को रोक दिया था। भाजपा के पहले कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे,वही रफ्तार अब फिर से देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी