IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी से कोसों आगे निकली भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल

ओपी चौधरी के विकास के विजन ने पहुंचाया जीत की दहलीज पर

अब्दुल सलीम मुन्ना भाई ने भी झोंकी अपनी ताकत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनकी निकली रैली से माहौल पूरी तरह से एक तरफा हो गया है। सैकड़ों की तदात में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड के हरेक घर में जाकर सरिता केशव जायसवाल के लिए वोट मांगा ।  उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेश मिश्रा चुनाव जीतकर यहां विकास करते रहे हैं। इस दफा कौशलेश मिश्रा वार्ड नं 28 से चुनाव लड़ रहे हैं।इसी वजह से ओपी चौधरी के करीबी समझे जाने वाले जमीनी कार्यकर्ता केशव जायसवाल की पत्नी को इस वार्ड से टिकट दी गई है।केशव जायसवाल बीते 15 वर्षों से भाजपा से जुड़कर कार्य करते रहे हैं। उन्हें वार्ड नं 22 के निवासियों से पूरा समर्थन मिल रहा है।

ओपी के विकास कार्यों का मिल रहा फायदा
भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल बीते पंद्रह दिनों से चुनाव प्रचार में अपनी टीम के साथ जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने लोगों को ठगा है। उससे जनता काफी नाराज है।इधर सवा साल से प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से विकास कार्यों को नई गति मिली है। तो वित्त मंत्री और हमारे लाडले विधायक ओपी चौधरी ने शहर की तस्वीर बदलने के लिए जिस तरह से नालंदा परिसर की स्थापना, ऑक्सीजोन का निर्माण शहर के हर वार्ड की सड़कों का निर्माण,बिजली,पानी की बेहतर सुविधा का काम करवाया है।उसके बाद से जनता ने हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीताने का मन बना लिया है।इसी वजह से वार्ड नं 22 के लोग भी मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुझे विजयी बनायेंगे।

अब्दुल सलीम ने इस वार्ड में झोंकी अपनी ताकत

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल सलीम मुन्ना भाई ने भी इस वार्ड से सरिता केशव जायसवाल को जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि अब्दुल सलीम इसी वार्ड के रहवासी हैं और इस वार्ड में उनसे जुड़े सैकड़ों लोग निवासरत हैं।इसी वजह से प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद से अब्दुल सलीम लगातार सरिता केशव जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।और अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

सैकड़ों लोग हुए रैली में शामिल

आज सरिता केशव जायसवाल के साथ रैली में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रैली में महिलाओं के साथ साथ युवाओं की टोली भी घर घर जाकर वोट मांग रही थी। रैली में मुख्य रूप से विष्णु,महेश,प्रकाश,गुरमुख, मेळु,लखन,आकाश,शबी,उमेश, अशोक,रोशन,बजरंग,किशोर, टासा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी