चुनावी हलचल

वार्ड नंबर 27 में अशोक सोनी को मिल रहा जीत का आशीर्वाद

चुनावी संग्राम भाजपा कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर

वार्ड नम्बर 27 के  मतदाताओं की जुबा में थिरकने लगा नाम

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम चुनाव के इस राजनीति संग्राम में जहां पार्षद पद की दौड़ में शामिल प्रत्याशी लोक लुभावन वादे को लेकर जनता जनार्दन के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 27 के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सोनी के सीधे-साधे और अच्छे व्यक्तित्व की छवि मतदाताओं के दिलो दिमाग में छाने लगा है। जहां वार्ड नंबर 27 के मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सोनी को उसके अच्छे  व्यक्तित्व के कारण  हाथों हाथ ले रहे हैं और जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं। यही नहीं राजनीतिक गलियारों की माने तो अशोक सोनी का वार्डों में सघन जनसंपर्क रंग लाने लगा है।  जैसे-जैसे चुनावी संग्राम का मतदान दिवस नजदीक आने लगा है।।अशोक सोनी के जनसंपर्क  भी बढ़ता जा रहा है। इससे लगता है कि वार्ड नंबर 27 का चुनावी संग्राम भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते नजर आ रही है। इसमें कोई दो मत नहीं की अशोक सोनी का सहज और सरल व्यक्तित्व वार्ड वासियो के मन को भाने लगा है। खास बात यह है कि वार्ड नम्बर 27 में भाजपा प्रत्याशी से सीधा आमने सामने की टक्कर सिद्ध हो सकती है। इसमे जीत हार का अंतराल बहुत कम वोट से होगी। 

डोर टू डोर जन सम्पर्क का मिलने लगा प्रतिसाद

राजनीतिक सूत्रों के महत्व वार्ड नंबर 27 के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सोनी वार्ड ने कल प्रेम नगर के सभी मतदाताओं के घरों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जिसमें अशोक सोनी के बात व्यवहार को लोगो ने बहुत पसंद किया और यही वजह है कि अशोक का  जादू वार्ड नम्बर 27 के  मतदाताओं की जुबा में थिरकने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन