चुनावी हलचल

भाजपा के पक्ष में सघन जन संपर्क करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो में होंगे शामिल

बुधवार को अपराह्न 1.30 बजे शक्ति गुड़ी चौक से आरम्भ होगा रोड शो

वार्ड नंबर 14,15,16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19,20 में खत्म होगा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार अपराह्न 1.30 बजे से शक्ति गुड़ी चौक से प्रारंभ होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। शहर के मुख्य मार्ग से निकलने वाले इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय विष्णु देव साय वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी,सांसद राधेश्याम राठिया,राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद रहेंगे। शक्ति गुड़ी चौक से अपराह्न 1.30 बजे शुरू होने वाला रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली,हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक,नगर निगम, ओवर ब्रिज,के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म होगा।
रोड शो में मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो वार्ड नंबर 14,15,16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19,20 में खत्म होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए है। एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन एवं रोड शो में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ता रिचार्ज हो गए है उत्साहित कार्यकर्ता एक जुट होकर निगम चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहे है रायगढ़ नगर का पूरा माहौल भाजपा मय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन