चुनावी हलचल

कुलदीप नरसिंह और संजय ने किया भाजपा प्रवेश

लोगों का कांग्रेस से धीरे धीरे हो रहा है मोह भंग-जीवर्धन

कुलदीप का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होक सब्जी मंडी कुलदीप नरसिंह एवं ऑटो संघ अध्यक्ष संजय बाजपेई ने विधिवत भाजपा प्रवेश कर लिया। युवा तुर्क कुलदीप नरसिंह संजय बाजपेई ने आज भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। जीवर्धन चौहान ने कुलदीप नरसिंह एवं संजय बाजपेई को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराते हुए कहा लोगों का कांग्रेस से धीरे धीरे मोह भंग हो रहा है। सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह ने कहा लाडले विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है। ओपी चौधरी ने एक गरीब चाय वाले को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है यह गर्व की बात है। ईमानदार व्यक्ति को शहर का महापौर बनाए जाने से विकास के ईमानदार क्रियाओं को गति मिलेगी। कुलदीप नरसिंह का मजबूत जनाधार है और कुलदीप का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेई ने भाजपा प्रवेश कर कहा माननीय ओपी चौधरी के सपनो का रायगढ़ बनाने में हम उनके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। एक साल में ओपी चौधरी जी ने रायगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया है। तन मन धन से भाजपा के लिए समर्पित होने की बात भी संजय बाजपेई ने कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन