IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

नगर निगम के वार्डो में चल रहा आशीर्वाद पैनल का जादू

सिरिल को मिल रहा वार्ड वासियो का भारी जन समर्थन

निगम चुनाव  महासंग्राम में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को तोल रही है जनता

(संतोष मेहर ) ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम चुनाव के इस महा संग्राम में भाजपा कांग्रेस और बसपा के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं जहां भले ही राष्ट्रीय पार्टियां लोक लुभावन वादो के साथ जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांग रहे हैं। जबकि दूसरी ओर महापौर पद की दौड़ में शामिल निर्दलय प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आये आशीर्वाद पैनल का जादू भी जनता जनार्दन के सिर चढ़ कर बोल रहा है। जिसका जन समर्थन नगर निगम के वार्डों में जबरदस्त असर डाल रही है।

खास बात यह है कि कोई अनुभवी तो कोई जमीनी कार्यकर्ता की ईमानदारी को निगम चुनाव के इस राजनीतिक  बिसात मे दांव पर लगा रहा है और महापौर की सिंहासन को हासिल करने के लिए घोषणा पत्र तक जारी कर रहे है। जबकि आने वाले दिनों में ऊंट किस करवट बैठेगा और महापौर का ताज किसके सिर सजेगा। यह नगर निगम के 48 वार्डो की जनता  तय करेगी जो फिलहाल निगम चुनाव के इस महासंग्राम में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को तोल रही है। इसमें खास कर एक पढ़े-लिखे इंजीनियर की अहमियत क्या होती है यह जनता जनार्दन अच्छी तरह से जानती है और इसका परिदृश्य जल्द ही  निगम के चुनाव के रुपहले पर्दे में नजर आएगा। खास बात यह भी है कि आशीर्वाद पैनल के बैनर तले महापौर की सीट के लिए आशीर्वाद मांग रहे सिरिल कुमार का जन समर्थन बढ़ता ही जा रहा है जो राजनीतिक गलियारों के बड़े-बड़े दिग्गजों का रास्ता काट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच