IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

सड़क सुरक्षा अभियान:यातायात पुलिस के साथ अडानी पावर ने बांटे हेलमेट

यमराज’ ने दी सीख, हेलमेट पहनिए, जीवन बचाइए

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस रायगढ़ और अडानी पावर प्लांट ने संयुक्त रूप से सारंगढ़ मुख्य मार्ग, छोटे भंडार पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट प्रदान किए गए और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में यातायात पुलिस लगातार वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई के साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। जिले के उद्योग, एनजीओ और समाजसेवी यातायात पुलिस के इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अडानी पावर लिमिटेड के साथ साझा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विशेष रूप से ‘यमराज’ के रूप में सजीव प्रस्तुति दी गई जिसमें एक व्यक्ति ने बिना हेलमेट वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के संभावित खतरों के बारे में सचेत किया। कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह और अडानी पावर लिमिटेड के घनश्याम दास गर्ग(एचआर हेड),सुरजीत मंडल(प्रोजेक्ट हेड) नटवर सिंह(सिक्युरिटी हेड)संदीप सिंह(सेफ्टी हेड), धनंजय सिंह, हेड कांसटेबल मुकेश चौहान ने मौजूद वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया और उन्हें सड़क नियमों के प्रति जागरूक किया। विदित हो कि 1 से 31 जनवरी तक पूरे जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस निरंतर अभियान के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच