IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की घर-घर तिरंगा की अपील

ब्रह्मोस न्यूज़ रायपुर । आज 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में “स्वतंत्रता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में अनेक तरह के आयोजन होंगे। इनमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे आयोजन शामिल हैं। तिरंगा न केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता, और विविधता का भी प्रतीक है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। आप अभी सोशल मीडिया में भी डीपी बदलकर तिरंगा लगाएं।

आइए, हम सब मिलकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

जय हिंद, जय छत्तीसगढ़

हर_घर_तिरंगा

श्री विष्णु देव साय 

मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी