IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

मिडमिडा स्कूल में आयोजित हुआ पीटीएम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित पुरस्कृत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर अब शासकीय स्कूलों में भी जागरूकता आने लगी है। स्कूल में पीटीएम का आयोजन होने लगा है। इससे स्कूल में होने वाले एक्टिविटी पढ़ाई और वहां की समस्या को लेकर अभिभावकों को भी जानकारी होगी।  ताकि बच्चों के बारे और पालको को कई तरह की जानकारी स्कूल के माध्यम से दिया जा सके। जिससे सेतु की तरह सामंजस्य बना रहे। इसी क्रम में मिडमिडा स्कूल में पीटीएम आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित के साथ पुरुष्कृत किया गया हैं। शासकीय प्राथमिक स्कूल
मिडमिडा मे पीटीएम आयोजन किया गया। जिसमे पालको की गरिमामयि उपस्थिति रही हैं। पीटीएम को लेकर स्कूल के प्रधान ने बताया कि इसका आयोजन केवल प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से केंद्रकृत परीक्षा कक्षा 5 वीं मे अव्वल आये बच्चे को सम्मान के रूप मे मेडल एवम पेन देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5वीं मे सिमरन प्रधान ने 93.50 प्रतिशत के साथ प्रथम् एवं द्वितीय स्थान पर दो छात्रा अन्नु उराव गुंजन उराव 88 प्रतिशत तृतीय स्थान श्रिया प्रधान 87.50 के साथ रहे कक्षा चौथी से सुहानी प्रधान 97.5 प्रतिशत के साथ प्रथम कक्षा 3 रीं से गोपेश यादव 98 प्रतिशत प्रथम दूसरी से बिंदिया 92 प्रतिशत प्रिया पोबिया 96 प्रतिशत के साथ प्रथम रहे । संस्था के प्रधान पाठक् विजेंद्र चौहान के बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किये हैं। इसके अलावा बच्चों के पालको को भी उनके रूचि व कई तरह की जानकारी लिए एवं साझा भी किए है ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य एवं उनके प्रतिभा को तरासा जा सके। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ रिंकी बिशी , संदीप पंडा के साथ पालको एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी