IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अंकित चौधरी को पार्टी ने किया निलंबित

पद में रहते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कर रही थी प्रचार प्रसार

निर्दलीय प्रत्याशी का कर रही थी प्रचार प्रसार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम चुनाव के सरगर्मियों में जहां जोड़ तोड़ की राजनीति हावी है वही पार्टी के विरोध में प्रचार प्रसार करने वाली भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा  सुश्री अंकित चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी विरोधी प्रचार प्रसार करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

यही नहीं भाजपा ने महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी निलंबन पत्र में साफ-साफ लिखा हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के महिला जिला उपाध्यक्ष सूश्री अंकित चौधरी ने घरघोड़ा के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के विरोध में प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अंकित चौधरी को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। राजनीतिक सूत्रों के माने तो सुश्री अंकित चौधरी एक निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रही है यही वजह है कि पार्टी ने चुनावी माहौल में तत्काल एक्शन लेते हुए सुश्री अंकित चौधरी को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच