IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

ओपी चौधरी ने सभी वरिष्ठ नेताओं की पसंद से जिताऊ चेहरों को दिया टिकट

भाजपा से टिकट फायनल…सभी वरिष्ठ नेताओं को मिला महत्व

वरिष्ठ नेताओं के पसंद का रखा गया विशेष ध्यान

टिकट आबंटन में सामाजिक संतुलन की झलक

संगठन को मिला महत्व वही नए चेहरों एवं युवाओं को मिली प्राथमिकता

19 महिलाओं को टिकट देकर महिला आरक्षण की झलक

विधान सभा में बड़ी जीत के लिए मेहनत कश लोगों को मिला महत्व

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भाजपा की अधिकृत सूची आते ही कांग्रेस खेमे में सन्नाटा छा गया। आगे भाजपा से जुड़े सभी वरिष्ठ नेता अपने चहेतो को टिकट दिलाने में सफल हुए। विधान सभा में ओपी चौधरी के लिए जीत की भूमिका निभाने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं की पसंद का ध्यान रखा गया और पहली बार भाजपा की सूची देखकर यह आभाष हुआ कि भाजपा ने गुटीय राजनीति की खाई को पाटने में आशातीत सफलता पाई है। जारी सूची में 19 महिलाओं को टिकट दी गई वही जाति गत समीकरण को ध्यान में रखते हुए पिछला दलित आदिवासी अल्पसंख्यक हरिजन सहित आदिवासी वर्ग से जुड़े महिला पुरुष वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला। वही पार्टी से जुड़े वरिष्ठ पार्षदों में पूनम पटेल सोलंकी, मुक्ति नाथ बबुआ,अशोक यादव,महेश शुक्ला,संतोषी पदुम लाल प्रजा पंकज कंकरवाल,
शोभा अरुण देवांगन,आशीष ताम्रकार,नमो नारायण पटेल, कौशलेश मिश्रा,राजेंद्र ठाकुर की पत्नी सरिता ठाकुर,नब्बू खान खुलू सारथी की पत्नी सुमित्रा खोलु आरती को उनके उनके पसंदीदा वार्ड में टिकट दिया गया।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की पसंद का ध्यान रखते हुए पूनम पटेल सोलंकी, कौशलेश मिश्रा मुक्त नाथ बबुआ,अन्नू सारथी,अमित शर्मा,महेश शुक्ला,अशोक यादव,कुंदन देहरी,शोभा अरुण देवांगन,विजय चौहान को टिकट दिया गया।

वही स्वर्गीय रोशन लाल एवं उनके बेटे गौतम से जुड़े मालती सिंह,पंकज कंकरवाल, हरि शराफ,सूरज शर्मा,नब्बू नवाब खान,सरिता राजेंद्र ठाकुर,संगीता मूक देव यादव,को टिकट दिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेहा देवांगन,त्रिवेणी डहरे जानकी भारद्वाज,डिग्री साहू,अंशुल टुटेजा,आशा खड़िया, को टिकट दिलाने में सफल रहे । वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक रंजन सिन्हा श्वेता क्षत्रिय अजय शंकर मिश्रा,को टिकट दिलाने में सफल रहे। वही भोजपुरी समाज से मालती सिंह, ब्राह्मण समाज से अमित शर्मा सूरज शर्मा अजय शंकर मिश्रा कोशलेश मिश्रा महेश शुक्ला आदिवासी समाज से संतोषी पदुम लाल प्रजा,आनद भगत आशा खड़िया,सुमित्रा खोलु सारथी,
अनुसूचित जाति से
जानकी भारद्वाज,मनोहर राम कोशिक,अन्नू सारथी, त्रिनिशा चौहान,विजय चौहान,कुंदन देहरी,पिछड़ा वर्ग से डिग्री लाल साहू नेहा देवांगन ज्योति यादव दीप माला देवांगन अशोक यादव पूनम पटेल सोलंकी सरिता केशव जयसवाल पंकज कंकर वाल,आशीष ताम्रकार,संगीता मूक देव यादव, रामा धार साहू विष्णु चरण पटेल, मोनिता पटेल,हरि शराफ़ को टिकट देकर समाजिक समीकरण को साधा गया। धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले युवा तुर्क एवं नए चेहरे मे अंशुल टुटेजा अजय मिश्रा नेहा देवांगन अमित शर्मा मनोहर राम कौशिक त्रि निशा चौहान कुंदन देहरी दीप माला देवांगन (बबलू गुप्ता)को टिकट दिया गया।। टिकट आबंटन का दौरान नए चेहरों के साथ साथ संगठन को भी महत्व देने के लिए डिग्री लाल साहू नेहा देवांगन सूरज शर्मा रोशनी बाई धीवर, मुक्ति नाथ बबुआ,सरिता राजेंद्र ठाकुर अंशु टुटेजा दीप माला देवांगन (बबलू गुप्ता)को भी टिकट दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन